Muzaffarnagar News: नियमित योग से दूर होती हैं हृदय की समस्याएं: राज सिंह पुंडीर
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में गांधी नगर स्थित आईडीएम पब्लिक स्कूल के योग साधना केंद्र का जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने स्पोर्टिव सुपरविजन किया। महिला साधिकाओं की अधिक उपस्थिति पर उन्होंने सुप्त वज्रासन कराते हुए इसके लाभ बताए।राज सिंह पुंडीर ने कहा कि इसके नियमित अभ्यास से मासिक धर्म की अनियमितता, गर्भाशय संबंधी समस्या, रसौली और अतिरिक्त चर्बी से राहत मिलती है। सर्दी में नियमित योग की सलाह देते हुए उन्होंने बढ़ती हृदय समस्याओं से बचाव के लिए गोमुख आसन करने को कहा। इससे पूर्व जिला संगठन मंत्री डॉ. अमित ने ओम ध्वनि व सूक्ष्म क्रियाएं तथा रामकिशन ने उत्तानपाद व मर्कटासन कराए और भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान रामकुमार राठी, बृजेश तोमर, रेखा, सुमन सहित अन्य साधक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.