Muzaffarnagar News: निजी हास्पिटलों की जांच करने पहुंची टीम, मिली कमियां
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध एवं अनिमितताओं के साथ संचालित हो रहे निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर नकेल कसने के उद्देश्य से गुरुवार को फिर चेकिंग अभियान चला। डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह एवं डॉ. अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुरकाजी स्थित वाहेगुरु क्लीनिक, लिमरा हॉस्पिटल, डॉ. मनोज कुमार क्लीनिक, श्री साईं क्लीनिक तथा सिटी क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण, कार्यरत चिकित्सकों की डिग्री, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण संबंधी अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला। साथ ही भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। जांच के दौरान कई संस्थानों के कागजातों में गंभीर कमियां और अनियमिताएं उजागर हुईं। इस पर विभागीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.