मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। कस्बे में बसपा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आसाराम शास्त्री शिक्षण संस्थान द्वारा गरीब बालिकाओं महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई कढ़ाई सेंटर व ब्यूटी पार्लर केंद्र खोला गया, जिसमें ट्रेनिंग लेकर गरीब बालिकाएं, महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेगी। बसपा की पुरकाजी विधानसभा प्रभारी व आसाराम शिक्षण संस्थान की अध्यक्ष कविता देवी ने सेंटर का उद्घाटन किया। बसपा की विधानसभा प्रभारी व संस्था की अध्यक्ष कविता देवी ने कहा कि आसाराम शिक्षण संस्थान द्वारा गरीब महिलाओं को निशुल्क ट्रेनिंग देकर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा और बाद में पुरकाजी में कंप्यूटर सेंटर भी खोलेंगे। कविता देवी ने बताया कि उनकी पुरकाजी विधानसभा में लगभग एक दर्जन से अधिक सेंटर चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 111 युवतियों व महिलाओं ...