मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: शहर के वार्ड संख्या 54 के सभासद मोहम्मद शहजाद ने नाली और सड़क निर्माण कार्यों में कथित अनियमितता, सरकारी धन के दुरुपयोग और कार्ययोजना के विपरीत निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। उन्होंने इस मामले में नगर पालिका के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए है। सभासद ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सभासद ने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या-25 एवं 45 में तबलशाही रोड पर कादिर राणा की कोठी से निर्धारित स्थान तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण के लिए सरकारी निधि से धनराशि स्वीकृत की गई थी। आरोप है कि संबंधित निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की गई और स्वीकृत योजना के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया। सभासद ने सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा स...