Muzaffarnagar News: नाला सफाई में घोटाला, प्रमुख सचिव से शिकायत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार ने नाला सफाई के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग, निविदाओं में गड़बड़ी और अवैध वसूली के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका के खिलाफ प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की है। वहीं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।उन्होंने बताया कि पालिका की जेसीबी मशीनों से नालों की सफाई कराई गई, जिसमें सरकारी धन से डीजल पर भारी खर्च दिखाया। इसके बाद नियमों को ताक पर रखकर केवल कागजी खानापूर्ति के लिए नए टेंडर जारी किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि नियमों को दरकिनार कर चुनिंदा ठेकेदारों को कम दरों पर टेंडर आवंटित किए गए और कुछ फर्मों व ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता ने सरकुलर रोड, मेरठ रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.