मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कस्बे के रामलीला बाज़ार में श्री रामलीला मण्डल के तत्वाधान में आयोजित पुरानी रामलीला के तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा नारद मोह की लीला का मंचन किया। लीला के दौरान नारद मुनि की तपस्या भंग करने के लिए इंद्र द्वारा अप्सरा भेजने, नारद मुनि के मोहित होकर अहंकार में आने और भगवान श्री हरि विष्णु द्वारा उनका अहंकार तोड़ने का सजीव वर्णन किया। विष्णु जी द्वारा अहंकार भंग करने पर नारद मुनि का उन्हें पृथ्वी पर जन्म लेकर पत्नी वियोग सहने का श्राप देने का दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: मंच पर सजी रामकथा, नारद की तपस्या भंग करने को उतरीं अप्सराएं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पंकज कुमार संगल, अ...