मुजफ्फर नगर, नवम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।पुलिस के अनुसार, दो नवंबर 2026 को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्...