मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: छपार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर गई एक नाबालिग को गांव का ही मुस्लिम समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया। परिजनो के द्वारा काफी तलाश करने पर लडकी देर रात में आरोपी के घर से बरामद हो सकी। पीडित ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की शुक्रवार रात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में गई थी, जहां से उसे गांव का ही मुस्लिम समुदाय का एक युवक अपने दो साथियों के साथ बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। परिजनो के द्वारा काफी तलाश करने के बाद दो घन्टे बाद लडकी उसके घर से बरामद हुई। जबकि आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच पडताल में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...