Muzaffarnagar News: नाटक के माध्यम से जिम्मेदारी व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कृति विभाग, लखनऊ के सौजन्य से कस्बा स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज एवं श्री प्राणनाथ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। संस्कृति विभाग के कलाकारों- मोनू कुमार और अनुज त्यागी ने अपने प्रभावशाली मंचन से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों, सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता और विकास कार्यों को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार गुप्ता, देवेंद्र सिंह पुंडीर और समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.