Muzaffarnagar News: नवजात की मौत के बाद आयशा क्लीनिक सील
मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना कस्बे के निजी क्लीनिक में नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए आयशा क्लीनिक को सील कर दिया। रविवार को सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी की टीम ने कोतवाली रोड के पास स्थित क्लीनिक का निरीक्षण किया। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया।सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रणव तेवतिया ने बताया कि सीएमओ जिले में संचालित कांवड़ सेवा शिविरों के निरीक्षण पर थे। इसी दौरान कस्बे में स्थित निजी क्लीनिक में नवजात शिशु की मौत की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी बुढ़ाना की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम ने क्लीनिक का निरीक्षण करने के बाद नियमानुसार सील करने की कार्रवाई की। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक क्लीनिक में किसी भी तरह की चिकित्सा गतिविधि संचालित नहीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.