मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। नया गांव भुम्मा के जंगल में रविवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई। खेत में चारा लेने गए ग्रामीण ने तेंदुए को देखा तो वह घबराकर गांव लौट आया और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में तेंदुए की तलाश में पहुंचे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। नया गांव भुम्मा, कुतुबपुर, खेड़ी सराय और भुम्मा के जंगल में करीब दो माह से तेंदुए की दहशत है। तेंदुआ एक निराश्रित गोवंश और कई कुत्तों का शिकार कर चुका है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। भुम्मा पुलिस चौकी के आसपास भी पुलिसकर्मियों द्वारा कई बार तेंदुआ देखे जाने की बात कही गई है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडिय...