Muzaffarnagar News: ननिहाल में आई मासूम बच्ची की छत से गिरकर मौत
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मोरना थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा में ननिहाल आई तीन वर्षीय सायमा की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और मलपुरा व खेड़ी फिरोजाबाद में शोक छा गया।ककरौली क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद निवासी जान मोहम्मद की बेटी सायमा गुरुवार को माता-पिता के साथ मामा साजिद के घर मलपुरा आई थी। माता-पिता के मोरना दवाई लेने जाने के दौरान सायमा अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से मुजफ्फरनगर रेफर किया गया। बेगराजपुर अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शाम को पैतृक गांव खेड़ी फिरोजाबाद में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.