Muzaffarnagar News: नई मंडी में 11 अक्टूबर से होगा शिवशक्ति महायज्ञ
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विश्व शांति के लिए 11 से 20 अक्टूबर तक एकादश कुण्डीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। मन्दिर सेवा समिति के अनुसार, महायज्ञ की शुरुआत 11 अक्टूबर को सुबह साढ़े 9 बजे मंदिर प्रांगण से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें 508 महिलाएं नगर भ्रमण करेंगी। महायज्ञ 11 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। इसमें 51 यजमान सपत्नीक भाग लेंगे। कार्यक्रम के तहत 19 अक्टूबर को सायं 5 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जबकि 20 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।वार्ता यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: नई मंडी में 11 अक्तूबर से शुरू होगा एकादश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.