मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एटीएम मशीन में अवरोध उत्पन्न कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को भोपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोपा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये, 30 एटीएम कार्ड और एक कार बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि भोपा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एटीएम मशीन में अवरोध उत्पन्न कर एटीएम धारकों व बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने वाला एक गिरोह क्षेत्र में घूम रहा है। भोपा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए गिरोह के चार सदस्य सुनील निवासी गांव गिरधपुर मोहनीपुर जनपद कानपुर देहात, रविन्द्र विासी गोविंद बस्ती थाना झुंझुनू राजस्थान, देवेन्द्र विासी बस्ती झुंझुनू राजस्थान व सुरज ...