मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: तितावी। श्री दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, अधिशासी समन्वयक द्वारा डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया l इस अवसर पर डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित किया। प्रबंधक डॉ. विपिन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह एवं अधिशासी समन्वयक प्रवीण कुमार पुंडीर ने शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं को संबोधित कर डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के पुस्तकालय परिसर में भी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विपिन कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: पाइन क्रेस्ट विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया शिक्ष...