मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया जा रहा है। आगामी 2 अक्टूबर शुक्रवार को बाबा श्याम की विशाल शोभायात्रा बिंदल बाजार, नई मंडी स्थित माता वाला मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा गौशाला रोड, पुरानी गुड़ मंडी, वकील रोड, गांधी कॉलोनी और शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर समाप्त होगी। यात्रा का मुख्य आकर्षण स्वर्ण रथ पर विराजमान बाबा श्याम का भव्य पुष्प श्रंगार होगा। इसमें तीन बैंड, दो डीजे, नौ झांकियां, नासिक ढोल और आतिशबाजी मुख्य केंद्र रहेंगे। शिव चौक पर भव्य आतिशबाजी से यात्रा का स्वागत किया जाएगा।तत्पश्चात 4 अक्टूबर रविवार को मेहता क्लब, वकील रोड पर विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें जयपुर की प्रसिद्...