मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मातावाला मन्दिर (छारिया मन्दिर) से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई टाउन हाल पहुंचकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा का शुभारंभ खाटूश्याम जी की शोभायात्रा का पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भीमसेन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, अचिन सागर, अंकुर दुआ, राजीव गर्ग, अरूण गर्ग, गोविन्द वर्मा आदि ने पूजा अर्चना कर श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा का मातावाला मन्दिर (छारिया मन्दिर) से शुभारंभ किया। श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा मातावाला मन्दिर (छारिया मन्दिर) से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थ...