मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर कस्बे में बैंडबाजों से सुसज्जित भगवान श्रीराम की बारात मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीराम की बारात पर नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प-वर्षा से स्वागत किया।मीरापुर में शनिवार को निकाली गई भगवान श्रीराम की बारात का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण शर्मा, इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह व जिला प्रतिनिधि अभिषेक गर्ग ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरुण शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने पिता के वचन का पालन करते हुए राजपाठ का त्याग कर वनवास ग्रहण किया। राम बारात थाने के निकट से शुरू होकर बैंडबाजों के साथ नगर के सभी मुख्य मार्गों व बाजार से निकाली गई। यह भी पढ़ें- Shamli News: जलालाबाद में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत श्रीराम ...