मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: धमात गंगनहर पर कार असंतुलित होकर पलट गई, जिससे आवागमन रूक गया। कार में पति पत्नी सवार थे। उत्तराखंड के कस्बा मगलोर के जगर जुड़डा निवासी विक्रांत कुमारअपनी पत्नी आंचल को लेकर बिजनौर से अपने घर लौट रहा था। कम्हेडा पुल के निकट कार एक दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में असंतुलन हो गई और कार पलट गई । इस हादसे में दोनों दंपति घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गांव वालों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी भिजवाया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने जेवीसी की मदद से कार को वहां से हटवाया गया। तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...