Muzaffarnagar News: दौड़ में विवेक व मधु विजेता, हुए पुरस्कृत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम में कास्कंटी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की 5 किलोमीटर और बालिका वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में कुल 76 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 54 बालक और 22 बालिकाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीआरटीओ (प्रशासन) अजय मिश्रा, उपक्रीडा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव और उपक्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर किया। सीनियर बालक वर्ग में विवेक कुमार ने प्रथम, अनुज कुमार ने द्वितीय और नवाब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में कुमारी मधु प्रथम, कुमारी राधिका द्वितीय और कुमारी नेहा तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Hathras News: क्रॉस कंट्री में सबसे तेज दौड़े रोहित व नीरू जूनियर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.