मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- Muzaffarnagar News: मोरना। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में एक माह पहले हुई शादी में कहा सुनी के बाद दो युवकों को सरेराह मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी विक्रांत कुमार ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को मेरा भांजा बादल व पड़ोसी युवक निखिल हमारी दुकान पर आ रहे थे तभी रास्ते में कस्बे के ही रजत, अभिषेक उर्फ डेबो, सनी उर्फ चिकारा तनिष्क, अवधेश, अनमोल, सुमित उर्फ हरिया ने अपने छह- सात अज्ञात साथियों के साथ रास्ते में रोक कर बादल व निखिल को बादल व निखिल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया आसपास ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष...