Muzaffarnagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। खतौली तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। सोमवार देर रात गांव चुड़ियाला निवासी आहद पुत्र हारुण और जीशान पुत्र सादिक हुसैन दोनों बाइक पर मुजफ्फरनगर से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही जानसठ में खतौली तिराहे पर पहुंचे तो उधर से आ रहे बाइक सवार विकास पुत्र गजे सिंह एवं जुगनू पुत्र रामपाल निवासीगण नरसिंहपुर नयागांव की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएससी में पहुंचाया, जहां गंभीर हालत के चलते विकास, आहद, जीशान तीनों की गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.