मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: सादपुर के जंगल में बदमाशों ने धावा बोलकर किसानों की दो टयूबवेलों से केबिल, स्टार्ट आदि सामान चोरी कर ले गए। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर निवासी किसान मुकेश कुमार व अशोक चौधरी की टयूबवेलों पर बीती रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और ताला तोडकर स्टार्ट व केबिल आदि सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची रोहाना पुलिस ने घटना की जांच पडताल की। रोहाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष है। किसानों ने पुलिस से शीघ्र ही घटना का राजफाश करने की मांग की है। पीडित किसानों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...