मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान की बैठक ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में आयोजित की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि रविवार को गांव पिनना में निकलने वाली जन-जागरूकता प्रभात फेरी को लगातार हो रही बरसात के कारण स्थगित कर दिया है। संस्थान का 60वां योग दिवस समारोह आगामी 2 अक्टूबर को बालिका इंटर कॉलेज, पिनना के निःशुल्क योग साधना केंद्र पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के जिला प्रधान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि युवाओं को योग से जोड़कर ही समाज में फैली कुरीतियों व नशे की लत से दूर रखा जा सकता है। बैठक के दौरान कुलदीप मित्तल, नीरज बंसल, राज सिंह पुंडीर, कविंद्र बालियान, देवेंद्र बालियान, अशोक मित्तल, वीर सिंह और यशपाल बरवाला सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन...