Muzaffarnagar News: देश और समाज की तरक्की में दें योगदान
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: कस्बे के मदरसा इस्लामिया तैयबा में संचालित आईटी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विख्यात इस्लामिक स्कॉलर मौलाना यूसुफ अल हुसैनी ने कहा कि देश और समाज की तरक्की के लिए सकारात्मक सोच अपनाना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों शिक्षाएं देने की अपील की। मौलाना यूसुफ ने घोषणा की कि कक्षा 5 तक मान्यता प्राप्त इस स्कूल को जल्द ही इंटर कॉलेज में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए जारी बजट और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही, पैगंबर साहब की शिक्षाओं पर चलते हुए देश में एकता और शांति बनाए रखने की सीख दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.