मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: मोरना। क्षेत्र के गांव में पड़ोसी युवक द्वारा चोरी छिपे अश्लील वीडियो व फोटो बनाने व दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया गया कि उसकी शादी मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। पड़ोसी युवक द्वारा चोरी छिपे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली तथा उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी लगातार तीन साल तक उसकी मर्जी के खिलाफ यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जमील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...