Muzaffarnagar News: दुकान के सामने ट्रक खड़ा करने को लेकर चालक पर लाठी-डंडों से हमला
मुजफ्फर नगर, जुलाई 5 -- Muzaffarnagar News: रामराज मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर गांव देवल में दुकान के सामने ट्रक खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पीड़ित ट्रक चालक ने दुकानदार व साथी सहित एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव किरार खेड़ो निवासी सलमान पुत्र अब्दुल सलाम शुक्रवार देर रात अपने गांव के ही हेल्पर रिहान पुत्र जाहिद के साथ ट्रक लेकर मीरापुर की ओर जा रहा था। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर गांव देवल के पास ट्रक में पंचर हो गया। इसके बाद ट्रक चालक सलमान ने ट्रक सर्विस रोड पर खड़ा कर पंचर मिस्त्री से बात करने लगा। आरोप है कि पास की दूसरी पंचर दुकान के संचालक देवेंद्र सिंह और राजा निवासी गांव देवल उसके पास पहुंचे और अपनी दुकान के सामने से ट्रक हटाने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.