Muzaffarnagar News: दुकान की सफाई कर रहे किशोर पर ईंट से हमला
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: छपार। छपार में दुकान पर सफाई कर रहे 14 वर्षीय किशोर पर ईंट से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता ने थाना छपार में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। सालिम त्यागी पुत्र बशीर अहमद निवासी कस्बा छपार ने तहरीर में बताया गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे उसका बेटा सुफियान उम्र करीब 14 वर्ष उसकी दुकान पर सफाई कर रहा था। तभी शाबिर उर्फ सोनू हड्डी पुत्र इमरान व इमरान पुत्र नाजिर निवासी कस्बा छपार उसकी दुकान पर आए और उसके बेटे सुफियान से उसके बारे में पूछा। सुफियान ने कहा कि अब्बू घर पर हैं, तभी शाबिर ने उसके बेटे सुफियान के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसके बेटे के कान पर काफी चोट आई है। उसका बेटा अभी अस्पताल में भर्ती है। सालिम ने बताया कि कल शाबिर उर्फ सोनू व सादि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.