मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: खतौली । कोतवाली क्षेत्र के इस्लामाबाद भूड रजवाहे की पटरी पर दुकानदार ने 13 वर्ष की नाबालिग बच्ची को दुकान में खींचकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची को दुकान के बाहर भेज दिया। घटना की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस्लामाबाद भूड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की दुकान करता है। बुधवार को 13 साल की बच्ची दुकान पर सामान लेने पहुंची। आरोप है कि सामान देने के बहाने व्यक्ति ने उसकी दुकान के अंदर खींच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची ने शोर मचाया तो दुकानदार ने उसको बाहर निकाल दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। छेड़छाड़ की सूचना आसपास लोगों में फैल गई और मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। दुकानदार ...