मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: खतौली दुकानदारों से फ्रीज दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ठगी का शिकार हुए दुकानदार कोतवाली पहुंची। सूचना पर ठग के परिजन भी कोतवाली पहुंचे। दुकानदारों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है।पिछले कई महीनों से कोतवाली में दुकानदारों से ठगी करने की शिकायत मिल रही थी। जिसमें दुकानदारों का कहना था कि एक युवक कंपनी का फ्रीज दिलाने के नाम पर दुकानदारों से तीन हजार की ठगी करता है और रुपये लेने के बाद फरार हो जाता है। पिछले दिनों भाजपा नेता से फ्रीज दिलाने के पर तीन हजार की ठगी की थी, उसके अगले दिन कोतवाली में पुलिसकर्मियों का खाना बनाने वाले गुड्डु से 25 सौ की नगदी ठग कर फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ऋण दिलाने के नाम...