Muzaffarnagar News: दीवाली मेले में लगे स्टाल, ग्राहकों ने की खरीदारी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। रामपुरम स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में रविवार को दीवाली मेले लगाया गया। मेले में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉलों से जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम का मुख्य एवं विशेष आकर्षण शाम की भक्तिमय भजन संध्या रही, जिसमें गायकों द्वारा श्रीकृष्ण के विरह में गोपी गीतों तथा अन्य मधुर भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। संगीत और भक्ति के इस सुंदर संगम ने संपूर्ण वातावरण को अलौकिक बना दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मेला कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम तक चला, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों, मनोरंजक खेलों और दीपोत्सव के विशेष वातावरण ने हर आयु वर्ग का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शरद पूर्णिमा : मंदिरों में हुई महाआरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.