मुजफ्फर नगर, नवम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए संदिग्ध धमाके के बाद जनपद में पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर व देहात के भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। शहर के सभी होटल व सराय में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर संचालकों को हिदायत दी है। शहर के रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है।दीपावली त्योहार के समय गाजियाबाद में पुलिस चौकी पर हुए धमाके बाद वेस्ट यूपी में पुलिस को अलर्ट कर दिया है। मामले की जांच में एटीएस, आईबी, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जुटी हुई हैं। यह भी पढ़ें- वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका हादसा या साजिश? गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर क्या बोले दीपावली के त्योहार पर जनपद में पुलिस को सर्तकता बरतने क...