मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू समेत कुछ ट्रेनों को रद्द किया है। इसके चलते मुजफ्फरनगर से दिल्ली, देहरादून और सहारनपुर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 74024 सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू नौ और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं, स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 12056 और 12055 जनशताब्दी एक्सप्रेस भी 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इससे दिल्ली और देहरादून की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित होगी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते जनशताब्दी रद्द, यात्रियों की बढ़ी प...