मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना में मृतका के पिता की तहरीर पर मंगलवार को जानसठ थाने में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुंसूरपुर थाना क्षेत्र के अभिपुरा गांव निवासी परविंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री अनीता (23) की शादी दो दिसंबर 2022 को जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल निवासी राहुल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग रुपयों की मांग करने लगे थे। उसने तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को चार हजार रुपये ऑनलाइन और 12 अक्टूबर को दस हजार रुपये नकद राहुल को दिए थे। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मोटरसाइकिल की मांग...