मुजफ्फर नगर, नवम्बर 29 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला सत्र न्यायालय के न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने भौराकलां थाना क्षेत्र के दहेज उत्पीडन मामले में चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी है। पीड़िता ने 18 मई 2024 को थाना भौराकलां में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी लगाया था कि उसे अतिरिक्त दहेज की मांग, प्रताड़ना, गर्भपात कराने तथा आरोपी अक्षय द्वारा शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। पीडिता ने देवर अक्षय, ससुर राजबीर, सास सुनीता और ननद शालू उर्फ सोनिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की ओर से अग्रिम जमानत की मांग करते हुए कहा गया कि उन्हें रंजिशन झूठा फंसाया गया है। यह भी तर्क दिया गया कि पीड़िता के पति अंकुर की मृत्यु वर्ष 2021 को हो चुकी है और वह तभी से अपने मायके में रह रही है। दोनों पक्षों की बहस सुन...