Muzaffarnagar News: दवा छिड़कते समय हाईटेंशन लाइन से झुलसा किसान, रेफर
मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। थानाक्षेत्र के गांव दूधली में गुरुवार को खेत में दवा का छिड़काव करते समय एक किसान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गांव निवासी संदीप पुत्र पवन अपने खेत में स्प्रे कर रहा था। खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन काफी नीचे झुकी हुई थी। स्प्रे की फुहार तार के संपर्क में आते ही करंट फैल गया, जिससे संदीप झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी लाइन ऊंची नहीं की गई और हादसे से पहले मांगने पर शटडाउन भी नहीं मिला। सूचना पर भाकियू (सेवक) जिलाध्यक्ष ठा. शोभित पुंडीर मौके पर पहुंचे और रोष जताते हुए लाइन ठीक कराने व जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.