मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में मोबाइल टॉवर लगाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को गुमराह कर अनुमति प्राप्त करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 20 जून 2026 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद नगर पालिका अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। रिपोर्ट में गलियों की तंग स्थिति के चलते वहां टावर लगाना असंभव बताया गया था। इसके बावजूद प्रक्रिया आगे बढ़ने से लोगों में रोष है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से पूर्व रिपोर्ट को आधार बनाकर पुन: निरीक्षण और नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है। विरोध जताने वालों में अमर दीप, प्रदीप शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, कैप्टन प्रदीप वशिष्ठ, अरविंद सैनी, मुकेश वर्मा, संजीव गर्ग, अजय शर्मा, रवि धीमान, रामकुमार शर्मा, सुभ...