मुजफ्फर नगर, नवम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों को सफर के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि आरक्षित टिकट होने के बावजूद यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जनरल और अनारक्षित कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों की भीड़ के आगे नाकाफी साबित हो रही हैं। वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते रोडवेज बसों के प्रवेश पर लगी पाबंदी ने बस यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बसें गाजियाबाद तक ही जा रही हैं। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gonda News: घर लौटने वालों की उमड़ी भीड़, बसों व ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहींरेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ मुजफ्फरनगर...