Muzaffarnagar News: तेज हवा से टूटे बिजली के पोल और तार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शनिवार की देर रात्रि में चली तेज हवा के कारण बिजली विभाग की व्यवस्था प्रभावित हो गई। तेज हवा के चलते बिजली के दो पोल और कई स्थानों पर तार टूट गए। जिससे शहरी और देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से घरेलू कार्यों के साथ ही अन्य जरूरी कामकाज भी प्रभावित हुए। रात्रि में ही कर्मचारियों ने तार आदि को जोड़ते हुए ब्रेकडाउन को सहीं कर सप्लाई चालू की।
तेज हवा से बिजली लाइनों में खराबी शनिवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई। हवा अत्यधिक तेज होने के कारण बिजली लाइनों में आई खराबी से कई क्षेत्रों में ब्रेकडाउन की स्थिति बन गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.