मुजफ्फर नगर, नवम्बर 15 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। ग्राम तुगलकपुर में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और अपनी पारंपरिक पगड़ी बांधने का विशेष संदेश दिया। पंजाब के चमकौर साहिब से पधारे संत बाबा गुलाब सिंह का चौधरी राकेश टिकैत व गुरमेल बाजवा ने स्वागत किया। पूर्व प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पूर्वज पंजाब से थे। इस दौरान राकेश टिकैत ने बाबा मोहन सिंह से आग्रह किया कि वे कम से कम 51 युवाओं को पगड़ी बंधवाएं।कार्यक्रम में गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में संत बाबा गुलाब सिंह ने गुरुवाणी का कीर्तन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर छका। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंजा नगर, निकला ...