मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: सोमवार से पिकेट इंटर कालेज परिसर में चार दिवसीय तहसील स्तरीय शैक्षिक बालक,बालिका क्रीडा प्रतियोगिता का स्कूल प्रबंधक एसटी गिल व प्रधानाचार्य संजीव कुमार लाल ने मशाल जलाकर शुभारम्भ किया। तीन हजार मीटर दौड़ में केके जैन इंटर कालेज के छात्र पंकज ने प्रथम,सीता शरण इंटर कालेज के छात्र विशेष कुमार ने द्वितीय व केके जैन इंटर कालेज के नमन पंवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सागर ने प्रथम,जतिन ने द्वितीय व लविश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग की स्पर्धा में सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जनता इंटर कालेज के वंश ने प्रथम,श्रीकांत ने द्वितीय, ओर के के जैन इंटर कालेज के अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दौड़ में हर्ष, काजल और जूली...