मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर आगामी तीन सितंबर को सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आयोजित स्वाभिमान रैली को लेकर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी हैं। रैली को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे। रैली में मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- स्वाभिमान रैली की सफलता को लेकर रालोद ने तैयार की रणनीतिगांव-गांव संपर्क कर जुटाएंगे कार्यकर्ता शनिवार को मेरठ रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय राठी ने पदाधिकारियों से रैली को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर से अधिक से अधिक संख्या में कार...