मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: रामराज। रामराज क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर के जंगल में किसान रामपाल सिंह पुत्र तेजपाल सिंह, पवन पुत्र सुखपाल सिंह व भगत सिंह पुत्र ओमपाल सिंह के गांव के निकट जंगल में खेत पर बनी ट्यूबवेलों में चोरों ने कुंबल कर यहा से बिजली की केबल, कटआउट, मोटर स्टार्टर सहित हजारों का कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किसानों ने चोरों के विरुद्ध थाना रामराज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामराज क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में चोर सात ट्यूबवेलो में कुंबल कर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: नलकूपों पर चोरों का धावा, दर्जनभर किसानों के उपकरण चोरी किसानों के साथ मौके पर पहुचे भाकियू टिकैत के जिला महासचिव अनुपम द...