मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया। चारों ओर देशभक्ति का वातावरण दिखाई दिया और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अंकित चौधरी एवं प्रधानाचार्य विकास भार्गव व आये हुए अभिभावकों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने...