Muzaffarnagar News: तालाब की भूमि की राजस्व टीम ने की पैमाइश
मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: जानसठ । मोहल्ला जन्नताबाद निवासी मोहम्मद आसिफ फरीदी पुत्र नूर मोहम्मद ने विगत दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल तथा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला गंज स्थित तालाब की भूमि पर नगर पंचायत द्वारा कथित रूप से निर्माण की रसीद जारी कर दी गई है। शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत पर नायब तहसीलदार विपिन कुमार, अधिशासी अधिकारी नीलम पाण्डेय तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर जांच को पहुंची थी। उस वक्त टीम ने मोहल्ला गंज स्थित निर्माण कार्य करा रहे व्यक्ति को जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की सख्त हिदायत देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रोवर मशीन से पैमाइश पर ग्रामीण खफा, निष्पक्ष ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.