मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। कस्बे के मोहल्ला राम गली हुसैनपुरा स्थित आदर्श रामलीला के मंच पर शुक्रवार की रात ताड़का वध की लीला का मंचन किया। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। रामलीला का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष अंकित संगल ने मुख्य आरती कर किया। इसके बाद कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी ताड़का वध की लीला का मंचन किया। कमेटी अध्यक्ष अंकित संगल ने बताया कि आदर्श रामलीला में मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: जलालाबाद में...