Muzaffarnagar News: ताजपुर में दो ट्यूबवेलों से ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: छपार।छपार क्षेत्र के गांव ताजपुर में बदमाशों ने किसानों के खेतों में लगी ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए दो ट्रांसफॉर्मरों के अंदर का कीमती सामान चोरी कर लिया। किसान अजब सिंह पुत्र धर्म सिंह और बिट्टू पुत्र मदन सिंह ने बताया कि देर रात बदमाश ने उनकी ट्यूबवेलों से ट्रांसफॉर्मरों को नीचे उतारकर उसके अंदर मौजूद सामान निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। किसानों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी सूचना छपार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.