मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी स्थित दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कालेज में मंगलवार को सदर तहसील स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभान द्वारा रिबन काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की गई।प्रतिस्पर्धा के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें अंडर-19 बालक वर्ग में जनता इंटर कालेज पचैंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग में जनता इंटर कालेज हरसौली ने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Unnao News: वालीबाल प्रतियोगिता में शहर की बालिकाओं ने मारी बाजी अंडर-14 ब...