Muzaffarnagar News: तमंचे और कारतूस के साथ बाइक चोर गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। पुलिस ने मंदवाड़ा रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास चकरोड से एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर ईख के खेत से चोरी की बाइक के पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी नदीम पुत्र शौकीन निवासी सफीपुर पट्टी बुढ़ाना की तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने कुछ दिन पूर्व कस्बे के कांधला रोड स्थित एक मदरसे से मौलाना की बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ईख के खेत से बाइक के अलग-अलग पार्ट्स बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.