मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: छपार। सिम्भालकी गांव में खेत की डोल के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छ नामजद तथा छ अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव सिम्भालकी निवासी सिताब पुत्र सुगन चंद व सचिन पुत्र सुरेश पक्ष के साथ खेत की डोल को लेकर को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। गुरुवार देर शाम को मामूली कहासुनी के चलते दोनों पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे व धारधार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। मारपीट में दोनों ओर से कई लोग लहूलूहान हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सात घायलों सचिन, अनुज व सुरेश तथा दुसरे पक्ष की ओर से...